न्यूयॉर्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात (भारतीय समयानुसार) न्यूयॉर्क पहुंचे। वह नारे लगाते समर्थकों से मिलने सड़क पर निकल आए और उनसे हाथ मिलाया। मोदी शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मेलन में भाषण देंगे। इससे पहले वह श्रीलंका, नेपाल औऱ बांग्लादेश के नेताओं से मुलाकात करेंगे। 27 सितंबर की शुरुआत मोदी 9/11 आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देकर करेंगे। उनके पांच दिनी अमेरिका दौरे के पल-पल की खबर भारतीय मीडिया दे रहा है। लेकिन अमेरिकी मीडिया से मोदी लगभग गायब हैं। अमेरिका पहुंचने से पहले मोदी ने 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' में लेख लिख कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। लेकिन अमेरिका के ज्यादातर बड़े अखबार मोदी के दौरे को खास तवज्जो देते नहीं दिख रहे। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के पहले पेज पर मोदी के दौरे को लेकर एक छोटी सी रिपोर्ट तो प्रकाशित की गई, लेकिन शनिवार सुबह 11:50 बजे तक अखबार की वेबसाइट के होम पेज पर मोदी के बारे में केवल एक खबर थी। यह खबर उनकी अमेरिका यात्रा से जुड़ी नहीं, बल्कि उन्हें गुजरात दंगों को लेकर अमेरिकी कोर्ट से समन भेजे जाने के संबंध में थी। एक अन्य प्रमुख समाचार-पत्र वाशिंगटन पोस्ट में पहले पेज पर मोदी के दौरे की खबर को स्थान नहीं मिल पाया। वहीं, अखबार की वेबसाइट के होम पेज पर भी मोदी के दौरे की रिपोर्ट नहीं दिखती। इसके अलावा वॉल स्ट्रीट जर्नल और यूएसए टुडे की वेबसाइट पर भारतीय पीएम के दौरे को प्रमुखता नहीं दी गई है।शिकागो ट्रिब्यून की न्यूज वेबसाइट के होम पेज पर भी मोदी के अमेरिकी दौरे की कोई खबर नहीं है।
न्यूयॉर्क में लोगों को नहीं पता कौन हैं मोदी ?
एक भारतीय न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने जब अमेरिकी नागरिकों को नरेंद्र मोदी का फोटो दिखाकर उनके बारे में पूछा तो ज्यादातर लोग उन्हें नहीं पहचान पाए। जिन लोगों से मोदी के बारे में पूछा गया, उनमें से ज्यादातर को इस बात की भी जानकारी नहीं थी कि वह भारत के पीएम हैं और न्यूयॉर्क आ रहे हैं।

भारतीय मीडिया में शोर
मोदी के अमेरिकी दौरे की भारतीय मीडिया व्यापक कवरेज कर रहा है। देश के प्रमुख समाचार पत्र मोदी के दौरे को पहले पेज पर प्रमुखता से प्रकाशित कर रहे हैं। देश के करीब 85 पत्रकार मोदी की यात्रा को कवर करने अमेरिका गए हैं। इनमें से करीब आधा दर्जन ही हैं जिन्हें मोदी अपने साथ ले गए हैं। भारत में सोशल मीडिया पर भी मोदी के दौरे से संबंधित टॉपिक टॉप ट्रेंड में हैं।

0 comments: